ब्रेकिंग
हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो... हरदा: 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार । बड़ी खबर: मेघालय डीजीपी का दावा सोनम ने अपने पति राजा की दी थी सुपारी, लापता सोनम गाजीपुर में ढाबे प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। खरगोन मे खुले आम गौवंश का वध, लोगो ने बंद का किया ऐलान!  पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ...

Harda News : संकट में अन्नदाता किसान, CM शिवराज को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने लिखा पत्र

हरदा : हरदा जिले के अन्नदाता किसान  चिंतित परेशान है। उसकी परेशानी का कारण उसकी आंखो के सामने दम तोड़ती  खेतो में खड़ी फसल है। जिले सहित आसपास कई जिलों में
खेतो में खड़ी सोयाबीन की फसल खराब हो गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। लेकिन हरदा जिले में खेतो में दम तोड़ती फसल और किसान के हाल जानने  न तो कृषि अधिकारियों ने कोई सुध ली और नही सत्ता पक्ष के विधायक मंत्री ने शुक्रवार को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर शीघ्र ही सर्वे   करवाकर हरदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में।

प्रति,
श्रीमान शिवराज सिंह चैहान,
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन भोपाल
द्वारा:- श्रीमान कलेक्टर महोदय, हरदा (म.प्र.)।
विषय:- हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत दिए जाने बाबत।
महोदय जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है, कि इस वर्ष बहुत ही कम बारिश हुई है, इस वजह से किसानों की सोयाबीन, मक्का, धान सहित अन्य सभी फसलें सूखने की कगार पर है, किसानों को भारी नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई सरकार को तत्काल करना चाहिए। किसान कांग्रेस ने पहले भी सरकार से किसानों को नहरों द्वारा पानी एवं 24 घण्टे बिजली देने की मांग की थी अगर किसानों को आठ दिन पहले नहरों द्वारा पानी और पर्याप्त बिजली दे दी जाती, तो किसानों को इतना नुकसान नहीं होता। विगत चार वर्षांे से किसानों की फसल कभी कम बारिश, तो कभी अधिक बारिश के कारण खराब हुई थी, उसकी भी भरपाई सरकार द्वारा नहीं की गई। वर्ष 2021 खरीफ की सोयाबीन की फसल नष्ट हुई थी उसकी भी 33% राहत राशि की किस्त आज तक किसानों को नहीं दी गई। फसल बीमा 2021 खरीफ का भी अनावरी के हिसाब से आधे से भी कम मिला है। वर्ष 2022 खरीफ का फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है। किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इसलिए हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए, बीमा राशि दी जाए एवं वर्ष 2021 खरीफ की 33% राहत राशि और वर्ष 2021 की शेष बीमा राशि और वर्ष 2022 खरीफ की बीमा राशि तत्काल दी जाए।

   भवदीय
मोहन बिश्नोई
अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस, हरदा