jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

नर्मदा पुरम: bjp को बड़ा झटका दो बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित गिरजा शंकर शर्मा ने छोडी भाजपा , दिया इस्तीफा

नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ कुछ दिन पूर्व जो अंदेशा लगाया जाता रहता वह आखिर में सत्य साबित हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी के दो बार विधायक रहे एवं वरिष्ठ नेता पंडित गिरजा शंकर शर्मा ने आज एक प्रेस वार्ता कर बताया कि आज वह भारतीय जनता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और वह प्रदेश में स्वच्छ सरकार को देखना चाह रहे हैं आगे चुनाव में भी उसी पार्टी का साथ देंगे जो प्रदेश का नेतृत्व साफ सुथरा ढंग से कर सके। प्रदेश में बेरोजगारी बड़ रही हैं और महंगाई पर सरकार का कोई काबू नहीं है। अभी हाल में ही एक घोटाले में मुख्य सचिव का भी नाम आया है।

- Install Android App -

मीडिया के सवाल पर कि अगर भारतीय जनता पार्टी से आपके भाई डॉ. सीता शरण शर्मा को टिकट मिलती है।तो क्या आप उनके खिलाफ भी जाएंगे इस सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब किया कि मैं घर में लड़ाई नहीं चाहूंगा और मैं उनके साथ अवश्य दूंगा। कांग्रेस से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग परिपक्व हैं वह अगर वह टिकट चाहेंगे तो विचार किया जाएगा एवं आम आदमी पार्टी भी अगर मुझे चुनाव लड़ने का रहती है तो मैं उनका चुनाव में साथ दूंगा। 45 साल बाद पार्टी में रहने के बाद पार्टी छोड़ने के सवाल पर बोले कि भाजपा कार्यकर्ता तो ठीक है लेकिन उच्च पदों पर बैठे मलाई मार रहे हैं ।  मैं यह चाहता हूं कि प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं बने इसके लिए जो योग्य पार्टी होगी उसका साथ अवश्य दूंगा।