jhankar
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...

Crime News: गुंडों ने सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, पेट व सीने में गंभीर चोट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था अब भगवान भरोसे है। 16 घंटे पहले शनिवार रात 12 बजे जिस कटोराताल पर गुंडों ने सरेराह छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी, उसी क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। उसके पेट व सीने में गंभीर चोट है।

- Install Android App -

पुलिस ने छात्र की हत्या के तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। इनके साथी फरार हैं।

रविवार को हुई वारदात में पुलिस के हाथ खाली हैं। सफाईकर्मी के आरोपितों को पकड़ने पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिसमें बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं। ओफो की बगिया निवासी मनीष करोसिया पुत्र मुकेश करोसिया (20) जयारोग्य अस्पताल के आइसीयू में सफाईकर्मी है। दोपहर 2.30 बजे वह ड्यूटी से दोस्त के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान थीम रोड से ओफो की बगिया की तरफ मोड़ पर मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो गुंडे आए। लगभग चार बजे इनसे उसकी कहासुनी हुई। गुंडों ने मारपीट करते हुए सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू पेट और सीने में लगे। लहूलुहान सफाईकर्मी कुछ दूर दौड़ा फिर गिर पड़ा। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। झांसी रोड थाना पुलिस ने मनीष को जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर है।