jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

MP BIG NEWS: पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर लाखो रुपए लूटे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन | इंगोरिया और चकरावदा में रविवार रात चार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने रात करीब 12 बजे पहले चकरावदा में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट कर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपित उन्हेल रोड होते हुए चकरावदा पहुंचे और वहां बाबा नाकोड़ा फ्यूल सेंटर के कर्मचारियों को चाकू अड़ाकर 70 हजार रुपये छीनकर ले गए। आरोपितों ने पंप पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी फोड़ दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर डकैतों की तलाश में जुटी है।

इंगोरिया पुलिस ने बताया कि उन्हेल रोड पर योगेंद्रसिंह पंवार निवासी ग्राम मोलाखेड़ी का महालक्ष्मी पेट्रोल पंप है। रविवार रात को पंप पर दीपक पुत्र भजनलाल कीर तथा गोविंद सिंह पंवार दोनों निवासी मोलाखेड़ी ड्यूटी पर थे। चारों बदमाशों ने मिलकर दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपक की जेब से 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। दोनों कर्मचारियों दीपक व गोविंद को चारों बदमाश चाकू अड़ाकर आफिस में ले गए और वहां अलमारी से एक लाख रुपये निकालकर भाग निकले।

- Install Android App -

 ग्राम चकरावदा पेट्रोल पंप से लूटे हजारों रुपये

चारों बदमाश उन्हेल रोड होते भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चकरावदा पहुंचे थे। यहां पैदल एक युवक पेट्रोल पंप पर आया और रैकी करने लगा। इस दौरान एक कार पंप पर पेट्रोल भरवा रही थी। युवक वापस गया और फिर एक्टिवा पर तीन युवक पंप पर आ गए। चारों बदमाशों ने पंप कर्मचारी सलमान शाह व शोएब मंसूरी दोनों निवासी ग्राम खलाना के साथ मारपीट कर चाकू अड़ा और करीब 70 हजार रुपये छीन लिए।