टिमरनी: 6 सितंबर को टिमरनी में कांग्रेस मैदान में, किसानों की फसलों के संबंध में पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपेंगे
टिमरनी – टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में बर्षा नही होने के कारण क्षेत्र की फसल पूर्ण रूप नष्ट हो चुकी है उक्त संबंध में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभी तक किसानों की फसल को लेकर अभी तक कोई भी कदम नही उठाया है। जिसकी माँग को लेकर कल दिनांक 06 सितंबर बुधवार 4:00बजे टिमरनी के बस स्टैंड से लेकर SDM कार्यालय तक पैदल मार्च बिरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सोपा जाएगा।
श्री जायसवाल ने अपील की है की उक्त किसानो के हित के आयोजन मे कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस युवक कांग्रेस छात्र संगठन कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल कांग्रेस व क्षेत्र के किसान बंधु अवश्य पधारकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।
–
