jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Harda: कृषि मंत्री कमल पटेल पर माफिया का हमला वायरल पोस्ट की निष्पक्ष जांच करने पूर्व विधायक ने एसपी को लिखा पत्र

हरदा : बीती रात कृषि मंत्री कमल पटेल के पीए के व्हाट्सएप नंबर से एक पोस्ट विभिन्न ग्रुप में वायरल हुई। वायरल पोस्ट में लिखा था। बिग ब्रेकिंग न्यूज कृषि मंत्री कमल पटेल पर माफिया ने किया हमला इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हरदा सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फेल गई। मंत्री पर हमला कहा हुआ किस माफिया ने किया। इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। न ही अभी तक भाजपा के किसी जिम्मेदार नेता का कोई बयान सामने नहीं आया। वही मंत्री कमल पटेल के द्वारा भी इस को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। पूरे शहर में दिनभर इस पोस्ट को लेकर जनचर्चा बनी हुई है। की आखिर सच्चाई क्या है। इधर पूर्व विधायक आर के दोगने ने कृषि मंत्री कमल पटेल की इस हमले वाली खबर को संज्ञान में लेते हुए हरदा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने क्या लिखा है पत्र में। देखे।
प्रति

पुलिस अधीक्षक महोदय
जिला हरदा

विषय- कृषि मंत्री कमल पटेल पर कथित तौर पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच के विषय में।

मुझे आज पत्रकारों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान जारी किया है। बयान यह है कि ब्रेकिंग न्यूज़ … कमल पटेल पर माफिया ने किया हमला। यदि इस घटना में किसी भी तरह की सत्यता है तो इससे कांग्रेस के आरोप साबित होता हैं तो प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। जब प्रदेश के केबिनेट मंत्री अपने राज्य में सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा। लेकिन, घटना यदि फर्जी है तो यह चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई गहरी और बड़ी साजिश हो सकती है। इस मामले की गहराई और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे जनता के सामने सच्चाई आ सके। साथ ही इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिरकार चुनाव से पहले अचानक मंत्री पर हमले क्यूँ होते हैं और बाद में फर्जी निकलते हैं या समझोते हो जाते है।

संलग्न मंत्री के अधिकृत प्रवक्ता द्वारा पत्रकारों को भेजे संदेश का स्क्रीनशॉट । –

भवदीय

डा. आर के दोगने

प्रतिलिपि

1. पूर्व मुख्या मंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी की ओर सादर सूचनार्थ । 12 पुलिस महानिर्देशक महोदय मप्र भोपाल की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु.