jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय भावसार महासभा एवं भावसार समाज खंडवा के तत्वावधान में मनाया गया “शिक्षक दिवस”।

समाज की शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान –

- Install Android App -

खंडवा : अंतरराष्ट्रीय भावसार महासभा एवं भावसार समाज खंडवा के तत्वावधान में “शिक्षक दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर भावसार समाज शिक्षिका सम्मान का आयोजन किया गया। भावसार समाज के श्री देवा भावसार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महासभा सचिव गणेश भावसार की विशेष उपस्थिति में समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान माणिक वाचनालय में रविवार को किया गया। इसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है की विस्तत योजनाओ की जानकारी भावसार समाज में भी दी गईं। इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति शिक्षिका ममता राजकुमार भावसार, प्रतिभा यशवंत भावसार, नम्रता शैलेंद्र भावसार, मीनाक्षी भावसार आदि का सम्मान प्रमाण पत्र सौप कर किया गया। इस अवसर पर योगेश भावसार, यशवंत भावसार, शैलेंद्र भावसार, हेमंत आंगले भावसार, दीपक भावसार, गोपाल भावसार, निर्मल मंगवानी आदि सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवा भावसार एवं आभार दिलीप देवताले द्वारा व्यप्त किया गया।