ब्रेकिंग
हरदा: नगर में भक्तिरस से सराबोर मोराने परिवार का भव्य गणगौर महोत्सव श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा आयोजन समिति का गठन: 6 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, समस्त हिंद... विधायक डॉक्टर आर के दोगने बने किसानो के सच्चे हितैषी : विधायक के प्रयास संघर्ष से जिले के किसानों को... टिमरनी: श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा था गणगौर उत्सव , कई गांवों के भजन मंडल के कलाकारों न... हरदा: 3 आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जिला कलेक्टर ने किए जारी सोना खरीदने वालों, ध्यान दें!  फिर महंगा हुआ सोना, देखें आज 27 मार्च का नया रेट! जानें आपके शहर में ... बड़ी खुशखबरी! MP के 23,162 श्रमिक परिवारों की चमकेगी किस्मत, 28 मार्च को खाते में आएंगे ₹505 करोड़! ज... MP में मौसम लेने वाला है पलटी! मिलेगी गर्मी से राहत, लेकिन संभलकर... अप्रैल में चलेगी 'लू'!  जानें प... MP के 30 लाख किसानों की हुई चांदी, सरकार देगी सोलर पंप, बिजली बेचकर होगी मोटी कमाई! जानें पूरी Solar... मप्र: धान खरीद और मिलिंग में 150 करोड़ का घोटाला: धान घोटाले मे 60 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी

Bhopal News : सनातन ही असली धर्म, बाकी तो मत और पंथ हैं-प्रज्ञा ठाकुर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|  सनातन धर्म ही धर्म है, बाकी तो मत और पंथ हैं। सनातन धर्म को समाप्त करने की किसी की कोई औकात नहीं है, जो कह रहे हैं कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया, एड्स, कुष्ठ है। ईश्वर उन्हें इन बीमारियों का सुख दे। यह बात सोमवार को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी में भेल फाउंड्री गेट पर कही।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर  भेल प्रबंधन के खिलाफ वेतन वृद्धि के लिए धरने पर बैठे ठेका श्रमिकों का धरना समाप्त कराने पहुंची थीं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म पर अभद्र बयान दिया था। साध्वी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मटन बनाने पर कहा कि किसी जीव को मार करके इस तरह खा लेना। यह लोग धर्मी नहीं, विधर्मी हैं, कुछ भी कर सकते हैं। कभी क्रास की माला पहन लेते हैं तो कभी जनेऊ व तिलक लगा लेते हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के भाजपा के वोटर को राक्षस प्रवृत्ति वाला कहने पर कहा कि सुरजेवाला की कोई औकात नहीं है। वह कहां के तोपचंद हैं, जो किसी को श्राप देंगे।

- Install Android App -

 अपना देश भारत है और भारत ही रहेगा

अपना देश भारत है  इंडिया कुछ नहीं है। इंडिया कहने से लोग भ्रमित हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन कुछ नहीं है। दुकान का नाम बदलने से काम नहीं बदल जाता है। सब ठग हैं और देश की जनता को ठगने के लिए एकत्रित हुए हैं। जी-20 का आयोजन कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। साध्वी ने ठेका श्रमिकों का वेतन 21 हजार रुपये व अन्य मांगों को पूरा कराने संबंधी भेल प्रबंधन व केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।