jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

टिमरनी: श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा था गणगौर उत्सव , कई गांवों के भजन मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी

हरदा! टिमरनी:  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरदा जिले में गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणगौर उत्सव के पांचवे दिन श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। माता गणगौर (रनुबाई माता) एवं धनियर राजा की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। धार्मिक अनुष्ठान, झांकियां और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिरस से सराबोर हो गया।

- Install Android App -

ग्राम धुरगाड़ा में जलखरे परिवार के यहां भी गणगौर उत्सव में कई गांवों से भजन मंडल के कलाकारों ने आकर शानदार प्रस्तुति दी। भजन गायिका लगन विश्नोई ने शानदार भजनों का गायन किया। जमकर तालियां बटोरी इसी प्रकार हरदा में नार्मदेय धर्मशाला में पारे परिवार के द्वारा आयोजित गणगौर उत्सव में प्रतिदिन हरदा के लोगो का जनसैलाब उमड़ा। लोग माता रानी ओर धनियर राजा की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है। वही रात्रि में भजन मंडलों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जा रही है। उनका भी आनंद ले रहे है।

टिमरनी के करीबी ग्राम गाडामोड खुर्द में छलोत्रे परिवार के घर गणगौर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के पंचम दिवस गुरुवार को कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। पंचम दिवस ग्राम गडामोड खुर्द में मातापुर, भाट परेटिया, रूपी परेटिया, पाहनपाट एवं अन्य मंडलों द्वारा प्रस्तुति दी गई। अंत में देवो राजा घर जावा भजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आयोजक परिवार जगदीश छलोत्रे ने बताया कि भुआणा क्षेत्र में गणगौर को पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इसे चैत्र और वैशाख के महीने में मनाया जाता है। महिलाएं विधि विधान से पूजा करती हैं और नौ दिन तक जागरण चलता है। इन दिनों अलग-अलग गांवों की मंडलियों के माध्यम से विशेष परिधान पहनकर भजन कीर्तन और नाटक की प्रस्तुतियां दी गई।