jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के मनकी गांव में एक 21 वर्षीय युवक का शव पहाड़ी पर पत्थरों के बीच मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 8 सितंबर को प्रेमिका से मिलने पहाड़ी पर गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था।
जानकारी के अनुसार मनकी निवासी संदीप गौड़ को उसकी प्रेमिका ने फोन कर पहाड़ी पर मिलने बुलाया था। संदीप अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से पहाड़ी तक पहुंचा। दोस्तों के लौटने के बाद उसने फोन करने पर वापस लेने आने की बात कही थी।

- Install Android App -

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर 10 सितंबर को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसी बीच 12 सितंबर को संदीप का शव उसी पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे दबा मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्रेमिका सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।