jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर निर्माण करने और सड़क भूमि पर कथित कब्जे के आरोप

केके यदुवंशी | पत्रकार

सिवनी मालवा। ग्राम पंचायत गाजनपुर में सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, अधूरे निर्माण और सड़क की निर्धारित भूमि से हटकर कार्य किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया और सड़क जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। आरोप है कि सड़क की नपाई जिस दिशा में की गई थी, निर्माण कार्य उस दिशा में नहीं किया जा रहा है। साथ ही सड़क का निर्माण भी अभी अधूरा पड़ा हुआ है।

नपाई और सीमांकन के अनुसार निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जाए तथा नपाई एवं सीमांकन के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

सड़क भूमि पर खंभे गाड़कर कब्जे का आरोप

- Install Android App -

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सड़क के लिए निर्धारित भूमि पर खंभे गाड़कर कथित रूप से कब्जा किया गया है। इससे सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने की मांग की है।

भारी वाहनों से गांव की सड़क बदहाल

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान खराब हुई सड़क की भी मरम्मत कराई जाए।

ग्राम पंचायत गाजनपुर के सरपंच दयाराम यदुवंशी ने भी प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए सड़क निर्माण को निर्धारित नपाई एवं सीमांकन के अनुसार पूरा कराने तथा निर्माण में आ रही बाधाओं का निराकरण करने की मांग की है।

इस दौरान कोदर सिंह लवंशी, उमाशंकर यदुवंशी, माखनलाल लवंशी, हरिभजन लवंशी, मुकेश कुमार लवंशी, राकेश कुमार सिंगोरिया, रामस्वरूप यदुवंशी, कमलेश पंडित, रामसेवक लवंशी, विजय लवंशी, गणेश लवंशी, प्रकाश लवंशी, राजाराम लवंशी, दिनेश तिवारी एवं शेर सिंह यदुवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क एवं पुलिया निर्माण की गुणवत्ता, अधूरे कार्य और सड़क भूमि पर कथित कब्जे को लेकर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मौके पर जांच, नपाई-सीमांकन की पुष्टि, कथित अतिक्रमण की जांच तथा निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता जांच कराते हुए सड़क और पुलिया निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की।