19 को इंदौर मे होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर चर्चा
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। जिला कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर रहटगांव ब्लॉक में छात्रों से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया।
कांग्रेस नेता मोहन साई ने 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। युवा डिग्री लेने के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, आज युवा पेपर लीक और रोजगार के संकट से परेशान हैं। किसान, गरीबों, आम लोगों पर महंगाई का असर है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों, युवाओं की आवाज को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस ने सभी ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों को अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन करने की जिम्मेदारी दी है। इस दौरान विधायक अभिजीत शाह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

