jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हरदा। पत्रकार रोहित तिवारी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

हरदा -पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का महत्व है वहीं इस कार्य में भावनात्मक जुड़ाव हो तो पौधरोपण के साथ साथ संरक्षण के प्रति भी जागरूकता रहती है।बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पत्रकार रोहित तिवारी ने अपने पिता स्व.कृष्णचंद्र तिवारी की पंचम पुण्यतिथि पर चंपा,मोगरा,रजनीगंधा सहित खुशबूदार पौधे रोपे।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डीइओ एलएन प्रजापति ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यालय परिसर को सुंदर बनाने का प्रयास किया है।हमने 259 दिनों में लगभग 1000 पौधे रोपे है,आगामी कुछ दिनों में सभी सुंदर पल्लवित होंगे।पर्यावरण संरक्षण करने हेतु यह हमारा प्रयास है।

- Install Android App -

इस कार्य में सभी का अतुलनीय सहयोग रहा है।इस मौके पर सहायक संचालक शिक्षा विभाग डीएस रघुवंशी ने बताया कि परिसर को सुंदर बनाने में डीईओ सर के कुशल निर्देशन में सुंदर उद्यान तैयार किया है।उन्होंने वहां लगाए गए पौधो की जानकारी भी दी।पत्रकार रोहित तिवारी ने कहा कि पिताजी की पुण्यतिथि पर हमारे द्वारा पौधे लगाकर विशेष रूप से संरक्षण भी किया जाता है।इस अवसर पर शिक्षक दीपक शुक्ला,शैलेंद्र शुक्ला,समाजसेवी शांति जैसानी,अखिलेश पाराशर,जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट सहित लोग उपस्थित थे।