jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Bhopal News: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ीयो और पत्रकार के साथ किया वृक्षारोपन |

Bhopal : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, पत्रकारों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नागरिकों के साथ बरगद, गूलर और जामुन के पौधे लगाए। ग्वालियर बंजारा समाज के सर्वश्री संत कुमार बंजारा, उत्तम सिंह बंजारा, बंटी बंजारा, भूरे सिंह बंजारा, परमार सिंह और श्री आशीष ने भी पौधरोपण किया।

- Install Android App -

बालिका अंशिका ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पिता श्री अमकेश्वर मिश्रा, माँ श्रीमती अंजली और भाई अंशुल के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। साथ ही पत्रकार श्री सैयद जाहिद मीर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पत्नी श्रीमती मेहबूब जहाँ मीर के साथ पौधरोपण किया।

आगामी नेशनल गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले कोच श्री पंकज पाराशर, खिलाड़ी सर्वश्री आशु कुमार, रितिका कुशवाहा, निहारिका राजपुरोहित, श्वेता कुमारी, अरविश मकरानी, तनु सेन और पंकज पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें नेशनल गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।