jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

Big news: दर्दनाक वाहन दुर्घटना 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी 8 की मौत, नीलगिरी के पहाड़ो में हुआ हादसा

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख , मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता 2 लाख,  घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की।

(Nilgiri Accident) शनिवार को एक पर्यटक बस खाई में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और मृतकों के परिजन के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे। . वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है।

तमिल नाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दुर्घटना को लेकर चिंता जताते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. मामूली रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये मुहैया कराये जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के. रामचंद्रन को बचाव और राहत कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है.हादसे के समय बस में 55 यात्री सवार थे।
.