jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

थाने पहुंची विवाहिता बोली साहब शादी के 9 माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं… पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR

  • 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी –

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक विवाहिता युवती ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा, ‘सर, मेरी शादी को 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक पति ने मेरे साथ सुहागरात नहीं मनाई है।
पुलिस ने युवती के पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परतापुर की रहने वाली महिला की शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी।

- Install Android App -

महिला ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है।परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। मामला यहां तक पहुंचा कि आरोपित पति ने रेलिंग में सिर मारकर पत्नी की जान लेने तक का प्रयास किया है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे है।