jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

हंडिया।नशे के दुष्परिणाम तथा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से हंडिया पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

- Install Android App -

,जिसमें नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों तथा दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक के पत्र पालन में पुलिस अधिक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी हरदा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी थाना हंडिया द्वारा मद्य निषेध अभियान के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड,स्कूल व वाहन चेकिंग के दौरान सभी को नशा नही करने तथा कोई संदेही‌ के पास मादक पदार्थ होने की सूचना पुलिस को देने हेतु लोगों को समाझाइश दी गई।ताकि संदेही के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके,

आमजन को जागरूक करते समय पुलिस टीम ने कहा कि जितना पैसा नशे में खर्च होता है उसी पैसे का उपयोग घर के जरुरी कार्यो में कर सकते हैं,।
जिससे परिवार का विकास भी होगा और सेहत भी बनेगी,इधर पुलिस के इस अभियान से ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया,