jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

Big News : फटाखा फैक्टरी में विस्फोट 11 की मौत, फैक्टरी मालिक सहित दामाद गिरफ्तार

कुछ लोग सुरक्षा के लिए भागे, उनमें से ग्यारह की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए –

चेन्नई : तमिलनाडु की अरियालुर पटाखा यूनिट में सोमवार को विस्फोट में 9 की मौत हुई थी मंगलवार को यह संख्या 11 हो गई। मंगलवार को आग में झुलसे एक और पीड़ित की मौत के साथ मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार सुबह 80 फीसदी जली हालत में तंजावुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए 21 वर्षीय मुरुगानंदम की मौत हो गई।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पी. सीनू (24), डी. पन्नीरसेल्वम (55), एस.रवि (45), आर. शिवकामी (45), के. रासथी (43) और एस. वेन्निला (38), के. अराविलगन (57), यू. शिवकुमार (50) और वी. आनंदराज (54) के रूप में हुई है। एक पुरुष के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिस फैक्ट्री और गोदाम में सोमवार को यह घटना घटी वह वेत्रियुर मदुरा विरागुलर गांव में स्थित है। फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र (65) और उनके दामाद अरुण कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि दीपावली के मद्देनजर, राजेंद्रन ने 30 और श्रमिकों को नियुक्त किया था जो पटाखों की मांग को पूरा करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे थे, जब यह घटना हुई। विस्फोटक घटकों में एक चिंगारी के कारण बड़ी तबाही हुई और आग ने पटाखा यूनिट और गोदाम परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
जबकि अन्य लोग सुरक्षा के लिए भागे, उनमें से ग्यारह की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये और विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।