jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

CG Big News : पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, बहू घायल, अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम

Cg : पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमप्रकाश गिरी के बेटे व बहू पर अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर डंडा व राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्‍वजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धमतरी एसपी, एसडीओपी और टीआई को तत्काल हटाने के लिए मांग केंद्रीय गृ़हमंत्री भारत सरकार से की है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह छह बजे 10 से 15 की संख्‍या में कुछ लोग मरौद पहुंचे।

- Install Android App -

यहां पूर्व विधायक स्व. सोमप्रकाश गिरी के घर में घुसकर उनके पुत्र चंद्रशेखर गोस्वामी उर्फ बल्लू (55) और उनकी पत्नी अर्चना गोस्वामी से डंडा व राड से मारपीट शुरू कर दी। नकाबपोशों ने चंद्रशेखर की बेदम पिटाई की। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद सभी हमलावर भागे शोर शराबा होने पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद सभी हमलावर भाग निकले। पश्चात गंभीर अवस्था में घायल दोनों पति-पत्नी को धमतरी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चन्द्रशेखर की मौत हो गई। अस्पताल में उनकी पत्नी का इलाज जारी है। घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक चन्द्रशेखर गोस्वामी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।

इस घटना के बाद कुरूद के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश उबल पड़ा और कुरूद थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर धमतरी एसपी, एसडीओपी और टीआई को तत्काल हटाने की मांग की।