jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

Big News : भीषण वाहन दुर्घटना, टेम्पो – ट्रक की टक्कर में 12 की मौत, 17 घायल

देर रात की घटना आमने समाने हुई भिड़त –

 

 

 

 

- Install Android App -

महाराष्ट्र : शनिवार रात करीब 1 बजे की घटना है। संभाजी नगर में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां धार्मिक यात्रा से लौट रहे लोगों का टेम्पो रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। कुछ ही हालत गंभीर बताई गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं। पुलिस ने आगे बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का इलाज औरंगाबाद के वैली अस्पताल में चल रहा है। बाकी 6 घायल लोगों को वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।’ अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

दुर्घटना में टेम्पो चालक को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।