लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाया है। जिससे कांग्रेस को युवा वर्ग का समर्थन मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावों से पूर्व एक बड़ा फैसला लिया है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी औऱ उनको उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का प्रभार सौंपा गया है।
ब्रेकिंग