jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

बड़ी खबर : पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में लगी आग, मची चीख पुकार, मचा हड़कंप

Train हादसा।  बुधवार को दोपहर उस वक्त यात्रियों में हड़कंप मच गया। जब मथुरा से झांसी की ओर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के साथ आग लग गई। कोच में यात्रा करते लोगों में दहशत और भगदड़ मच गई।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि ट्रेन मथुरा से झांसी की ओर आ रही थी. तभी अज्ञात कारणों से दो जनरल बोगियां आग की चपेट में गईं. आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई।

आग लगते ही ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतारने का काम शुरू हुआ. वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल बुला लिया गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, कई यात्रियों के झुलसने की खबर है। वही आग से चार बोगियो को नुकसान हुआ है।फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।