jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

Petrol Diesel Price : महंगाई से मिला छुटकारा, पेट्रोल-डीजल के भाव में आई गिरावट, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price : भारत में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें आम लोगों के बजट की दुश्मन बन गई हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को अपना घर-बार भूलने पर मजबूर कर दिया है, जिससे सभी के सामने आर्थिक संकट जैसी स्थिति बनती जा रही है.

Petrol Diesel Price

एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने के बाद चर्चा थी कि पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा, लेकिन ये सब सिर्फ उम्मीद बनकर रह गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बेकाबू होती जा रही हैं. वैश्विक बाजार में तेजी के कारण भारत के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गईं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आया.

चेन्नई में सुबह पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे बढ़कर 103.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसके साथ ही यहां डीजल 94.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई. कई शहरों के रेट जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।

जानिए इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश के महानगर आगर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई. यहां पेट्रोल 43 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये पर और डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

इसके अलावा प्रयागराज में पेट्रोल 72 पैसे बढ़कर 97.38 रुपये हो गया है, जबकि डीजल 70 पैसे महंगा होकर 90.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये पर आ गया, जबकि डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिका।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे घटकर 96.57 रुपये और डीजल 10 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया. गुरुग्राम में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये हो गया है, जबकि डीजल 24 पैसे बढ़कर 89.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

शहर में तेल के दाम कैसे चेक करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनियां एमएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक करने की सुविधा देती हैं। अगर आप नई दरें जानना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के ग्राहकों को कीमत जानने के लिए RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। यहां से आपको पेट्रोल-डीजल के रेट की जानकारी आसानी से मिल जाएगी.