jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किसने क्या कहा 

पहली कक्षा की छात्रा से मारपीट और सजा देने के आरोप, स्कूल ने नकारे; दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस तक पहुंची

हरदा। शहर के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्ची को सजा देने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शिकायतकर्ता पर स्कूल परिसर में शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और विवाद करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है।

छात्रा के पिता दीपक सारण का आरोप है कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से स्कूल में सजा दिए जाने और मारपीट की बात घर पर बता रही थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के घर लौटने पर उसकी पीठ पर निशान दिखाई दिए और वह डरी हुई थी। उनका यह भी आरोप है कि छात्रा सहित कुछ अन्य बच्चों को लंबे समय तक हाथ ऊपर कर खड़ा रखा गया।

मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार

इधर, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के साथ मारपीट, भेदभाव या दुर्व्यवहार के आरोपों को नकार दिया है। स्कूल की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता पर स्कूल परिसर में शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और विवाद की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया गया है। शिक्षक उमाकांत शर्मा ने भी स्कूल प्रबंधन का पक्ष रखते हुए लगाए गए आरोपों को गलत बताया।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है। थाना प्रभारी आरएल भारती के अनुसार, प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच के दौर में है। छात्रा के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।