jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Cash Limit At Home : घर में रख सकते हैं कितना पैसा, जानिए क्या कहता हैं टैक्स नियम

Cash Limit At Home : अभी भी कई लोग कैश में लेन-देन करना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग बैंक या एटीएम से एक बार में ज्यादा कैश निकाल लेते हैं.

Cash Limit At Home

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में अधिकतम कितनी नकदी रखी जा सकती है? नकदी के संबंध में आयकर नियम क्या हैं? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. महामारी के बाद से डिजिटल लेनदेन का चलन काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर लेनदेन यूपीआई और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए कर रहे हैं। लेकिन लोग अब भी नकदी में लेन-देन करना पसंद करते हैं।

इसके लिए लोग एटीएम से एक बार में ज्यादा कैश निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में अधिकतम कितना कैश रखा जा सकता है (Cash Limit at Home)। अगर आपको नियमों की जानकारी नहीं है तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. घर पर नकदी रखने पर आयकर नियम क्या है? आइए हम आपको बताते हैं.

आप घर पर कितनी नकदी रख सकते हैं?

- Install Android App -

इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक आप घर में जितना चाहें उतना कैश रख सकते हैं. लेकिन अगर कभी कोई जांच एजेंसी आपके घर में रखी नकदी जब्त कर ले तो आपको इस नकदी का स्रोत बताना होगा। अगर आपने गलत तरीके से पैसा नहीं कमाया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके पास पूरे दस्तावेज होने चाहिए. अगर आपने अपना टैक्स रिटर्न दाखिल कर दिया है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

जुर्माना लगाया जा सकता है

अगर आप घर में रखे कैश का सोर्स नहीं बता पाए तो जांच एजेंसी आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी. आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने कहा था कि अगर आपके पास अघोषित नकदी मिलती है तो आपके पास से बरामद नकदी की मात्रा का 137 फीसदी तक टैक्स लगाया जा सकता है.

एक साल में कितना कैश निकाला जा सकता है

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक, अगर कोई एक बार में 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश निकालता है तो उसे अपना पैन कार्ड दिखाना होगा. एक साल में 20 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा या निकाला जा सकता है. अगर आप 2 लाख रुपये से ज्यादा का कैश पेमेंट करते हैं तो आपको पैन और आधार कार्ड दिखाना होगा.