ब्रेकिंग
हरदा: 20 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इंदौर रैफर ले जाते समय नेमावर में हुई मौत !  नर्मदा नदी के इस घाट पर छोटू पटेल और उनकी टीम अमावस्या पूर्णिमा सहित अन्य त्यौहारों पर करती है। विशे... Kheti kisani harda: डी.ए.पी. खाद आपूर्ति एवं सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराया जावे :- हरदा विधायक ड... Coast Guard Bharti 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नई भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! Rabi Crops MSP: सरकार ने किया रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी MPPSC Exam 2022 Interview: राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से होंगे शुरू, 29 अक्टूबर से एडमि... PM Kisan Beneficiary List 2024: सिर्फ इन किसानो को मिलेंगे 2000 रुपए, लाभार्थी सूचि में जल्दी देखे अ... Petrol Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट: राज्य में फ्यूल की नई कीमतें, जानें आपके शहर में ताजा दा... Ayushman Card List 2024: आयुष्मान कार्ड की लिस्ट हुई जारी, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, यहां चेक करे... मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों के लिए फ्री बिजली से सिंचाई होगी आसान Free Bijli

Harda News : हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

हरदा : कार्यपालन यंत्री जल संसाधन हंडिया शाखा नहर सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि 4 नवम्बर से 48 घंटे की ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.00 बजे से प्रत्येक शनिवार व रविवार 0 से 12.09 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक सोमवार व मंगलवार 12.09 से 21 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक बुधवार व गुरूवार 21 से 33 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक शुक्रवार 33 से 55.50 कि.मी. तक नहरें बंद रहेंगी तथा 33 कि.मी. से शेष प्राप्त होने वाले पानी से लिफ्ट से सिंचाई होगी। उन्होने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरे शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। किसानों से अपील की गई है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलावे जावें। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जावेगी। उन्होने बताया कि पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बडी उपशाखाओं में ओसराबंदी कार्यक्रम में बदलाव कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जा सकेगा।