श्रीनगर : उतर कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाडा जिला के लोलाब क्षेत्र के जंगलों में गत रात हिमस्खलन की चपेट में आने से दो शिकारियों की मौत हो गई। वहीं आज सुबह सेना की 18 राष्ट्रीय राइफल्स की एक बचाव टीम ने दोनो शिकारियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान बशीर अहमद हजाम पुत्र मोहम्मद यूनिस और ममदीन हजाम पुत्र नजमदीन निवासी रिंग वारनाऊ के रूप में हुई है। आधुनिक उपकरणों से लेस सेना के जवानों ने बर्फ में दबे दोनों शिकारियों के शवों को ढूंढ निकाला।
ब्रेकिंग