jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Ujjain News : बुजुर्ग महिला से ठगी, बदमाशो ने बड़े पुत्र पर खतरा बताकर मंगलसूत्र टाप्स उतरवाकर ले भागे पुलिस ने मामला दर्ज किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  उज्जैन। एक 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जेवर की ठगी की गई हैं। महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर है। जो अपनी भाभी को निजी अस्पताल में देखने आई थी। यहां पर उन्हे दो युवको ने पता पूछने के साथ बताया कि आपके बडे बेटे पर खतरा है इसके लिए आपको जेवर निकालने होगे। आप पर देवी का आर्शीवाद है और आप 41 कदम चलिए महिला जैसे बताया वैसा किया जब वह 41 कदम चली और पलट कर देखा तो दोनो बदमाश उसका सामान लेकर फरार हो गए। महिला ने नीलगंगा थाने में बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि 57 वर्षीय उषा पत्नी राजेंद्र बड़े निवासी नागझिरी एएनएम के पद पर चरक अस्पताल में पदस्थ हैं। उषा माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने के लिए गई थीं। अस्पताल के समीप ही उन्हें बदमाशों ने ठग लिया। इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो बदमाश महिला से बात करते व जेवरात लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।