jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News: म.प्र. विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से 6 घंटे की गश्त में कुल 521बदमाशों की धरपकड़ की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर किसी भी प्रकार की वारदात व आशंका के चलते पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर की चारो जोंन में कार्यवाही करते हुए पूर्व हिस्टीशीटर बदमाशों की धरपकड़ की है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस ने रविवार.सोमवार की दरम्यानी रात शहर के चारों जोन में कॉम्बिन्ग गश्त कर 521 बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस की6 घंटे तक चली इस गश्त में 800 पुलिस अधिकारी.कर्मचारियों ने भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार चुनाव के समर में भोपाल ;पुलिस 12 कॉम्बिन्ग गश्त में अब तक 6000 हजार बदमाशों को अंदर का चुकी है।पुलिस ने चैकस निगरानी करते हुए शहर की सुरक्षा दृष्टिगत यह कार्यवाही पिछले कई दिनों से जारी हैं। इन बदमाशों कीे भोपाल पुलिस को लंबे समय तलाश थी। रात्रि 10.00 बजे से गश्त प्रारंभ की गई थी। सुबह करीब 4 बजे तक ये कार्रवाई चलती रही। महज 6 घंटे की गश्त में कुल 290 स्थायी वारंट एवं 231 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 521 वारंट की तामिली कराई गई। साथ ही गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटर चेक किए गए एवं आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।