jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News: दस रुपए के लिए गर्दन पर चापड़ से वार कर दिया लहूलुहान, आरोपी युवक के पिता है कसाई

यूपी के प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र में एक इंजीनियर कॉलेज के सामने शुक्रवार को बीटेक छात्र लारैब हाशमी ने टिकट के विवाद में चापड़ से ई- बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। चापड़ से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किया। बस में मौजूद रोडवेज के दूसरे कर्मचारी ने विरोध किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उसने धार्मिक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो बनाया जिसमें वह कह रहा है कि उसने पैगंबर साहब के अपमान पर हमला किया। इस घटना ने राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड की याद दिला दी। कन्हैयालाल को दो लोगों ने बेरहमी से कत्ल कर डाला था और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की बात भी कबूल की थी। अचानक हुई इस घटना से बस में खलबली मच गई। दहशत में छात्र-छात्राएं चीखने लगे। बस से उतरकर कॉलेज की ओर भागे। वारदात के बाद घायल बस कंडक्टर को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी छात्र चापड़ लेकर भाग निकला। उसने धार्मिक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो बनाया जिसमें वह कह रहा है कि मैने उसे मार दिया है। वह जिंदा नहीं बचेगा। उर्दू और फारसी शब्दों का प्रयोग करते हुए बनाया गया 128 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी छात्र ने अपने कॉलेज के दोस्तों के व्हाट्स एप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर किया।

कुछ देर बाद पुलिस ने छापामारी करके आरोपी बीटेक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शाम को पुलिस छात्र को लेकर चापड़ की बरामदगी के लिए चाड़ी के जंगल की ओर गई। चापड़ उठाने के बहाने छात्र ने पहले से छिपाकर रखी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस से छात्र की मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने घेराबंदी करके क्रास फायरिंग की जिसमें बीटेक छात्र लारैब हाशमी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भेजा है। पुलिस मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर नगर, एसीपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए एटीएस समेत कई केंद्रीय एजेंसियां जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कहीं बीटेक छात्र किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा तो नहीं है।

दस रुपये के विवाद में बहाया खून –

- Install Android App -

महज दस रुपये के लिए बीटेक छात्र लारैब हाशमी जान लेना चाहता था। उसने साजिश के तहत अपने कॉलेज के बैग में मुर्गा काटने वाला चापड़ छिपाकर रखा था। ई-बस परिचालक पर सरेआम छात्र ने चापड़ से हमला कर दिया तो उसके साथ पढ़ने वाले विद्यार्थी सहम गए। दहशत का आलम ये था कि खून से लथपथ परिचालक को छोड़कर छात्र-छात्राएं कॉलेज के अंदर भागे। वारदात की जानकारी मिलने पर ई-बस चालक व परिचालकों ने अपनी गाड़ियां नैनी में खड़ी करके विरोध जताया। इसके कारण यात्रियों को आवागमन की असुविधा हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र लारैब हाशमी हाजीगंज, सोरांव का रहने वाला है। उसके पिता पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। शुक्रवार सुबह वह शांतिपुरम फाफामऊ से नैनी जाने वाली ई-बस से कॉलेज जा रहा था। बस में यात्रियों के अलावा कॉलेज की छात्राएं भी बैठी थीं। बस कॉलेज पहुंचने वाली थी। उससे पहले ही डेज मेडिकल के पास कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा (सेमरी, सरायममरेज) ने 40 रुपये का टिकट बनाकर दिया।

लारैब हाशमी ने 30 रुपये किराया बताया। 10 रुपये के चक्कर में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान छात्र ने बैग से चापड़ निकाला और हरिकेश की गर्दन पर वार कर दिया। वह खून से लथपथ हो गया। दोबारा बचाने की कोशिश की तो हाथ और अन्य जगहों पर चोट आई।
इसी बस में बस कंडेक्टर नंदन यादव यात्रा कर रहा था। नंदन ने बताया कि उसने बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारने की कोशिश की जिससे उसके हाथ में चोट आई। इधर, बस कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी होकर बस की सीढ़ी पर गिर गया। इस घटना से हड़कंप मच गया।

खबर स्त्रोत्र @हिंदुस्तान न्यूज एजेंसी