jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

Big News Harda: कीटनाशक दवा व्यापारी को दो युवकों ने दिया चकमा, गल्ले से एक लाख लेकर भागे, पकड़े गए !

हरदा / करताना : करताना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तजपुरा में आज आनन्द एग्रो एजेन्सी के संचालक के साथ दो युवकों ने चकमा देकर एक लाख रुपए लूटने की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन दोनो युवक अपने मंसूबे में कामयाब नही हुए और पकड़े गए।फिल्हाल दोनो युवक पुलिस की गिरफ्त में है।

फरियादी दुकान संचालक की जुबानी, रिपोर्ट में बताया –

आनंद एग्रो एजेंसी के संचालक आनंद जाट ने पुलिस को बताया कि। उनकी खाद बीज कीट नाशक दवाई की दुकान ग्राम तजपुरा में हैं। आज दोपहर 12/30 बजे दिन के करीब दो लडके दुकान पर आए और बोले 15 एकड जमीन में चने बोये है।

- Install Android App -

किटनाशक दवाई दे दो । तभी आनंद जाट गोडाउन पर दवाई लेने गया गोडाउन से दवाई लेकर दुकान पर वापस आया तब दोनो युवक बोले हमारे पास अभी पैसे कम है ।
आनलाईन की दुकान से पैसे निकालकर लाते हैं। जैसे ही वो दोनो जाने के लिए हुए तब मुझे शंका हुई और मैंने अपना गल्ला चेक किया गल्ले में 500-500 के नोट की दो गड्डीया रखी थी। एक गड्डी मे 500-500 के 100 नोट व दुसरी गड्डी मे 500-500 के 100 नोट रखे थे कुल 100000/- रूपये नहीं थे। तो मैंने दोनो को बाहर निकलकर आवाज दिया तो दोनो उनकी एच.एफ. डिलक्स मोटरसायकल क्र. MP 47 MJ 1611 लेकर जाने लगे। मैं विल्लाया और दौंडकर मोटरसायकल को पकड़ा तो दोनो मोटरसाकल सहित गिर गए तभी मेरा भाई पंकज जाट व रामशंकर जाट दोनो आए और उन्होने भी दोनो को पकडा व नाम पता पुछा तो मोटरसायकल वलाने वाले ने अपना नाम पार्थ पिता प्रमोद शर्मा उम्र 24 साल निवासी गोलापुरा हरदा जिसे कोई चोंट नहीं थी व मोटरसायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रितिक उर्फ पियुष पिता अरविन्द दुबे उम्र 22 साल जाति ब्राह्मण निवासी गडीपुरा हरदा का रहना बताया, मोटरसायकल से गिरने से पीछे बैठे लडके रितिक को आंख की भौह पर, होठ पर व दाहीने पैर के घुटने पर चोट लगी थी जिनसे गल्ले में से चोरी किए रूपये के संबंध में पुछा तो पार्थ ने उसके पास गे 500 रूपये के नोटो की एक गड्डी रखी होना बताया व रितिक उर्फ पीयूष ने 500 रूपये की एक गड्डी अपनी जेब में होना बताया।

तब हम तीनो ने दोनो को चौकी लेकर आए। ग दुकान के गल्ले में से 100000/- रूपये ये दोनो व्यक्ति चोरी कर ले गए रिपोर्ट करता हूँ। कार्यवाही की जावे।

इनका कहना है –

फरियादी दुकान संचालक की शिकायत पर आरोपी दोनो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही युवकों के कब्जे से चोरी के रुपए जप्त कर लिए। आरोपी युवकों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के केस है। ये आदतन चोर है। पूछताछ कर रहे है। कल न्यायालय में पेश करेगे।

मानवेंद्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी
करताना थाना टिमरनी हरदा