jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

खिरकिया : महाराष्ट्र के इस जिले में भील समुदाय करता है नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा |

सुनील कुमार जैन – खिरकिया : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले की धड़गांव तहसील के ग्राम कराड़ी के भील समुदाय के लोग मां नर्मदा की पद परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की बड़े दिल एवम स्नेह से सेवा करते है। ये लोग गरीब जरूर होते है, किंतु बड़े ही सेवाभावी होते है। यह जानकारी मां नर्मदा के पद परिक्रमा वासी छीपाबड़ के केवलराम मीणा ने दी।

- Install Android App -

ज्ञात हो कि केवलराम मीणा, उनकी धर्म पत्नि प्रेम बाई उनके साथी शिवनारायण जिराती, उनकी पत्नी, पुत्र एवम ग्राम कालधड़ वासियों के द्वारा अब तक 309 किलोमीटर की पद परिक्रमा पूर्ण कर ली गई है। जिसमें ये लोग मां नर्मदा की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी को संदेश के साथ स्वच्छता की शपथ भी दिलाते है।ये लोग एक विशेष अभियान को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहें है। केवलराम मीणा ने बताया कि इस क्षेत्र के भील समुदाय के लोग बड़े ही सेवाभावी होते है।उनके सेवा कार्य ने हम सभी को अभिभूत किया। साथ उनके हाथों की मक्का की रोटी और भटे की सब्जी हमेशा यादगार रहेगी।