jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

टिमरनी तहसीलदार और बाबू द्वारा 1 लाख रिश्वत मांगने की शिकायत, बातचीत का वीडियो दिया साक्ष्य में ! अधिकारी को की गई कॉल रिसीव न हुई !

हरदा । टिमरनी नायब तहसीलदार और बाबू द्वारा नामांतरण के एवज में 1 लाख रु मांगने न देने पर केस खारिज करने की शिकायत कलेक्टर को की गई है।

इधर, इस शिकायत के सम्बंध में जब नायब तहसीलदार से उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया क्या गया तो कॉल रिसीव न हुई।
देखना यह है कि आवेदक की शिकायत, वीडियो साक्ष्य पर ज़िला प्रशासन क्या कदम उठाता है

◆ क्या है शिकायत पत्र –

प्रति,

श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय जी,

जिला हरदा, मध्य प्रदेश।

विषय,,, टिमरनी नायब तहसीलदार रेखा गुजरे व उनके (बाबू) रितेश वर्मा द्वारा मेरी जमीन बंटवारा नामांतरण को लेकर 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी गयी। रा. प्र. क्र.0039/अ- 27/2023-24 (मौजा रुंदलाय) चल रही मेरी इस प्रकरण की फाइल को निरस्त खारिज किया गया ।

- Install Android App -

महोदय जी, उपरोक्त विषय में उल्लेख है कि मैं सुमेर सिंह पिता जगन्नाथ सिंह राजपूत उम 75 वर्ष, ग्राम करताना, पोस्ट नौसर, तहसील टिमरनी जिला हरदा का निवासी हु। वही मेरे उम अधिक होने के चलते अब मेरा स्वास्थ्य ठीक नही रहता है। जिससे बैंकों में पैसों के लेने देंन व हस्ताक्षर जैसे कार्य नहीं हो पाते हैं। महोदय जी में वृद्ध हो चुका हु। समस्याओं के चलते में मेरी पैतृक जमीन पुत्र भगवान सिंह के नाम पर 12.50 एकड़ जमीन कर रहा था। मैं स्वयं ओर मेरी पुत्री गिरिजा वाई (पिता (पुत्री) दोनों ने अपनी अपनी सहमति से शपथ पत्र लिख दिया था। टिमरनी नायब तहसीलदार के यहां आकर बयान भी दे चुके थे कि हमारे हिस्से की जो भी जमीन है हम नहीं लेना चाहते हैं । इसके बावजूद भी नायब तहसीलदार ने 50-50 डेसिमल करने का बोला जो हमने 50 डिसमिल सुमेर सिंह के नाम पर और 50 डिसमिल गिरिजा बाई के नाम पर आवेदन बनवा कर दे चुके थे। लेकिन तहसीलदार रेखा गुजरे एवं रितेश वर्मा बाबू ने मनमानी के चलते कार्य नहीं किया। लगभग मेरा प्रकरण करीब 5-6 महीने से चल रहा था । नायब तहसीलदार और रितेश वर्मा (बाबू ) दोनों के कहे अनुसार सभी डॉक्यूमेंट जमा कर चुके थे ।जब मेरा पुत्र भगवान सिंह लास्ट पेसी पर गया जब बाबू ने बोला मैडम की कुछ से सेवा कर दो अब आखरी आदेश ही निकलना है । लास्ट समय बाहर आकर मेरे पुत्र भगवान सिंह से बोला 1 लाख रुपए लेने की मैडम बोल रही है। मेरे द्वारा 1 लाख रुपये नहीं दिए जाने पर मेरे चल रहे प्रकरण को खारिज कर दिया गया। पैसे की लेनदेन की बात बाबू ने मेरे पुत्र भगवान सिंह से कही 1 लाख लेने की मांग की गई जिसका वीडियो साक्षी में हमारे पास मौजूद है।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि इससे भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई कर उनके पद से बर्खास्त करने की कृपा करें। महोदय जी आपका बहुत-बहुत आभारी रहूंगा।

दिनांक

13/12/23

धन्यवाद

t सुमेर सिंह राजपूत भगवन सिंह राजपूत मोब. 9754135361

◆ क्या कहना है अधिकारी का –

इस शिकायत के संबंध में जब नायब तहसीलदार रेखा गुजरे के मोबाइल नंबर पर काल करके संपर्क किया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।