jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Breaking News Mp: मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने पहली बैठक में लिया फैसला, अनियमित और अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों को मंदिर मस्जिद से हटायेगे, आदेश जारी |

भोपाल : मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज शुभ मूहर्त में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मुख्य सचिव वीरा राणा, वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव और मंत्रालय के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम डॉ मोहन ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की कार्य योजना बनाने की बात कही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर फोकस करने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

- Install Android App -

वहीं मध्य प्रदेश के मंदिर और मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 13 दिसंबर को आदेश प्राप्त कर धार्मिक स्थलों और अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। आपको बता दें कि अनियमित और अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर ही प्रतिबंध रहेगा। नियमित और नियंत्रित (अनुमत्य डेसिबल के) उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है।