jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहनों पर आया संकट, सरकार के आदेश अपात्र बहने राशि जमा करे, कांग्रेस की मांग सरकार इस आदेश को तत्काल करे रद्द !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जनवरी में आगामी किस्त के संबंध में उठ रहे सवालों के बीच महिला बाल विकास विभाग का एक आदेश चर्चा का विषय बनाया है। इस आदेश के अनुसार योजना से अपात्रों को बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस की मांग सरकार इस आदेश को तत्काल रद्द करे –

- Install Android App -

कांग्रेस नेता सैय्यद जाफर ने इस आदेश के खिलाफ आवाज बुलंद की है और तत्काल प्रभाव से इसे रद्द करने की मांग की है। जाफर ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में लाभ लेने वाली बहनों को अपात्र कर योजना से बाहर करने की सरकार की साजिश है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस आदेश को तत्काल रद्द करे और योजना में छूट गई बहनों को जोड़ने का अभियान शुरू करे। जाफर ने कहा कि लाखों महिलाएं अभी भी इस योजना के फायदे से वंचित हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है –

कि लाड़ली बहना योजना में छूट गई बहनों को जोड़ने का अभियान शुरू किया जाए और नई सरकार ने अपात्र महिलाओं को इस से बाहर करने का आदेश दिया है। सैय्यद जाफर ने आगे लिखा है कि कांग्रेस की मांग वंचित करने की बजाय योजना में छूट गई बहनों को जोड़ने का अभियान शुरू किया जाए। लाखों महिलाएं अभी भी लाड़ली बहना योजना के फायदे से वंचित है। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मध्यप्रदेश की बहनों को वचन दिया था। चुनाव में भाजपा द्वारा की गई घोषणाओं से महिलाओं में प्रतिमाह 3000 मिलने की उम्मीद बंधी है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से महिलाओं की उम्मीदें नहीं तोड़ने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है | कि लाड़ली बहना योजना में छँटनी शुरू धीरे – धीरे सरकार योजना बंद करने की तैयारी में है।