jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

Bhopal News: “झुमरु” पुलिस के हत्थे चढ़ा, दिन में कालोनी की रेकी-रात में करता था चोरी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : शहर में लगातार चोरी की घटनाओ मेे हो रहे इजाफे से पुलिस की किरकिरी हो रही है। एक कालोनी से 5 घरों से चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर संदेह हो रहा था। कमला नगर थाने की पुलिस ने एक चोर को गिरफतार किया है। जिससे पूछताछ में 5 जगह की चोरी की बात भी सामने आई है। बदमाश झुमरु ने बताया कि वह दिन मे कालोनी में घूम कर अपना टारगेट सेट करता था |  कौन से मकान मे उसे चोरी करना है। रात में वह वहां से चोरी की घटना को अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर दो लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को वायरलेस कालोनी में रहने वाले उमेश मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि शाम के समय वह परिवार के साथ न्यू मार्केट गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे लौटकर आए उनके घर में चोरी हो चुकी थी। दरवाजा तोड़कर किसी ने गृहस्थी का सम्पूर्ण सामान चुरा लिया था।

कालोनी में पहले भी चार बार चोरी हो चुकी थीं, और बुधवार को पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो वहां घूम रहा था। उसके संदिग्ध आचरण के बाद, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे चोरी करना कबूल किया। आरोपी की पहचान संतोष अहिरवार, बाणगंगा निवासी 28 वर्ष जिन्हें ‘झुमरू’ कहा जाता है| आरोपी ने पहले भी इस कालोनी में चार बार चोरी की थी, और पुलिस ने उससे सोने, चांदी, और घरेलू सामान सहित करीब 2 लाख रुपये की मालवर्ग बरामद किया है।