jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ

जिले के 69024 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित

हरदा : जिले में 28 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष आयु वर्ग तक के जिले के 69024 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Install Android App -

अभियान को सफल बनाने हेतु जिले में 674 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। अभियान के प्रथम दिवस में सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि आगामी दो दिनों तक विभाग की टीमें घर घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान संबंधी सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं और पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा न छूटे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ियों पर बूथ स्थापित कर बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई जाएगी।

इसके अलावा ट्रांजिट टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एम.के चौरे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 5 वर्ष तक की आयु के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।