jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम पचौला निवासी गोपाल प्रसाद ने गल्ला पर्ची में बीपीएल क्रमांक दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में हरदा निवासी आयुष शुक्ला ने ग्राम पचौला में वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की, जिस पर वनमण्डलाधिकारी हरदा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

ग्राम गोंदागांवखुर्द के ग्रामीणों ने आवेदन देकर गांव में व्याप्त बंदरों के आतंक के संबंध में शिकायत की, जिस पर वन मण्डलाधिकारी हरदा को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गेंदाढाना निवासी अमरसिंह व बिच्छापुर निवासी श्रीमती कोमलबाई ने खेती के लिये खाद नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की,

जिस पर उप संचालक कृषि को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। दतिया निवासी कु. नैनसी सोलंकी ने उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 वीं में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रा की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।