jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हरदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण के दौरान पपिन जैन रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची। वहां एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी दिखाई दी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम निर्मला कुचबंदिया पति शरद कुचबंदिया, उम्र 33 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा बताया।

- Install Android App -

महिला के पास रखी थैली की गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 481.16 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार तौलकर पंचों के समक्ष सीलबंद किया गया।

आरोपी महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 427/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भगवान दास यादव, प्रधान आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक नवीन कुशवाह, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक निलेश पटेल एवं महिला आरक्षक वैशाली की सराहनीय भूमिका रही।