jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज 23 जून 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान

अधिक से अधिक पांडुलिपियों का पंजीयन करने की कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील
हरदा : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत देशव्यापी पांडुलिपि सर्वेक्षण, सूचीकरण एवं डिजिटलीकरण के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में उपलब्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियों का सर्वे, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है।

जिले में अभी तक कुल 47 पाण्डुलिपियां पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।
अभियान का उद्देश्य “ज्ञान भारतम्” पोर्टल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्राचीन पांडुलिपियों का डेटा संकलित कर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है। इस अभियान की विशेष बात यह है कि “ज्ञान भारतम् एप” के माध्यम से कोई भी नागरिक, संस्था, मंदिर, आश्रम, पुस्तकालय, शिक्षण संस्थान अथवा निजी संग्रहकर्ता स्वयं अपनी पांडुलिपियों का सर्वे कर सकता है। नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से पांडुलिपियों की जानकारी, फोटो एवं आवश्यक विवरण अपलोड कर सीधे अभियान से जुड़ सकते हैं।

- Install Android App -

इससे अधिक से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियों की जानकारी एकत्रित की जा सकेगी।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने नागरिकों से अपील की है, कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ, ताम्रपत्र, धार्मिक अथवा ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध हों, तो वे “ज्ञान भारतम् एप” के माध्यम से उनका पंजीयन अवश्य करें।

इससे इन धरोहरों का संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। यह अभियान भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को देश की प्राचीन विरासत से जोड़ने में सहायता मिलेगी।