ब्रेकिंग
हरदा बिग न्यूज: करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, भेजा जेल, सर्व समाज ने क... एसडीएम के निरीक्षण में शिक्षा विभाग की पोल खुली : शासन दे रहा है मोटी रकम फिर भी स्कूल समय से नहीं प... नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास , चार हजार रूपये के अर्थदण्ड से भ... निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री जैन ने विकास कार्यो की समीक... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे, एक पौधा मां के नाम अभियान ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जुलाई 2025 का राशिफल , जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुरुपूर्णिमा पर लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में इंदौर से सकुशल दस्तयाब, दोनो बालिकाओं को ... KHF संगठन द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुनवारी में शिक्षा जागरूकता अभियान रैली निकाली गई हरदा नपा नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार ने बनाई घटिया सीसी रोड , उखड़ने लगी गिट्टियां, भाजपा नेता डॉक्टर ... गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया ।

Mp Big News: दोस्त के विवाद में बेकसूर नाबालिग को घेरकर मार दी गोली, CCTV में कैद हुए हत्यारे !

ग्वालियर : ग्वालियर में बीती रात एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग किशोर अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने गया था। यहां पर विवाद बड़ा तो जिसके लिए गया वो दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गया। और बेकसूर नाबालिग को छह बदमाशों ने घेर लिया और फायर कर दिया। गोली नाबालिग के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। साथी उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है। 17 साल का इमरान खान रैपिडो राइडर था। वह कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला प्रिंस मिला। प्रिंस उसे अपने साथ अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में मेला ग्राउंड ले गया। इसी पार्टी में गोलू भी आया था। गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान और अरविंद के पास पहुंचे।

अरविंद के साथ पहले से छह लड़के खड़े थे। अरविंद ने साथियों के साथ हमला कर दिया। गोलू, प्रिंस और अनूप भागने लगे। अरविंद और उसके साथियों ने इमरान को घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहा आरोपियों की तलाश जारी है।

- Install Android App -

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश –

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास CCTV खंगाले। फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। एक वीडियो में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।इधर मृतक इमरान के परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।