jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

Harda: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 6 से 22 जनवरी तक नाम जोड़े जायेंगे, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में दी जानकारी |

हरदा : आगामी 1 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाएगा। इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग ने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर उन्हें संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे और मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री संजय जैन तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा भी उपस्थित थे।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराएं ताकि ऐसे नागरिक जो अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहते है तथा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये युवा मतदाता अधिकाधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सुझाव दिया कि नगरीय क्षेत्रों में एनाउन्समेंट कराकर तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों तक पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी पहुँच सके। कलेक्टर श्री गर्ग ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्त करें और उनके माध्यम से इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।