हरदा : कृषि उपज मंडी हरदा के सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार 3 जनवरी से ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्ति तकमंडी में कृषि उपज का नीलामी कार्य बंद रहेगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेन मर्चेन्ट एसोसियेशन हरदा के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि प्रदेश में ट्रक ड्रायवरों की हड़ताल होने के कारण व्यवसायिक वाहनों की उपलब्धता नही हो पा रही है। जिसके कारण खरीदी गई उपज का लोडिंग पूर्ण रूप से बंद हो गया है, इस कारण उपज खरीदी करने में परेशानी हो जावेगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि अपनी कृषि उपज बुधवार 3 जनवरी से जब तक ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त नही होती है तब तक मण्डी प्रांगण में विक्रय हेतु नहीं लाएं।
ब्रेकिंग
