jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

West Bengal: पश्चिम बंगाल में 3 साधुओ की मारपीट के मामलें ने तूल पकड़ा सियासत में आया उबाल भाजपा ने ममता पर लगाए आरोप

उ.प्र. के साधुओ की पश्चिम बंगाल में मारपीट पर भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला ममता बनर्जी क्यूं है चुप, क्या बंगाल में हिन्दू होना गुनाह है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पश्चिम बंगाल : पुरुलिया में 3 साधुओ को पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना 11 जनवरी गुरुवार की है जहां साधुओ द्वारा लड़कियों से कुछ पूछा गया और लड़कियां घबराकर भागी तो लोगो ने साधुओ को पीटना शुरु कर दिया।

- Install Android App -

इसके बाद घटना का राजनीतिकरण होने लगा बीजेपी ने टीएमसी आमने सामने आ गई। घटना का विडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जहां साधुओ का पक्ष है कि वह लोग रास्ता भटक गए थे और लड़कियों से रास्ता पूछा था और वो डरकर भागी तो लोगों ने हमें गलत समझ लिया।
बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के 3 साधु किराये की बोलेरों से मकर संक्राति स्नान के लिए गंगा सागर जा रहे थे। पुरुलिया के गौरांगडील के पास 3 लड़कियां जो काली मंदिर में पूजा करने जा रही थी | उनके पास साधुओ की कार रुकी उन्होने उनसे आगे का रास्ता पूछा भाषा की गलतफहमी में लड़किया चिल्लाते हुए डरकर वहां से भागी। आस-पास के लोगो ने साधुओ को मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की। साधु कह रहे है हमने कुछ नही किया है। हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। वही नाराज लोगो ने उनकी बोलेरो के कांच तोड़ दिए उसे धका कर पलट दिया।सूचना पर पुलिस पहुंची और साधुओं को बचाया।

क्या बंगाल में हिन्दू होना गुनाह है– तीन साधुओ की मारपीट का मामलें को तूल देते हुए भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए घटना विडियों शेयर करते हुए लिखा क्या बंगाल में हिन्दू होना गुनाह है। इस घटना पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कोई भी बयान अब तक सामने नही आया है।जबकि उप्र के साधुओ के साथ उनके प्रदेश में हमला हुआ है। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। मामले में ममता सरकार के एक मंत्री ने कहा कि साधुओं पर बच्चे अगवा करने का आरोप था। इसलिए लोगों ने पीटा।