jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Bhopal Big News: सीएम के गृहनगर उज्जैन में भाजपा नेता की जमकर हुई पिटाई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन का एक मामला सामनें आया है | जिसमें  भाजपा नेता के साथ मारपीट की जा रही है साथ ही उनके घर पर पत्थर बरसाये जा रहे है। मीडिया में इसका विडियों भी वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर घर के बाहर वाहन खड़े करने को लेकर बहस विवाद में गाली गलौच के बाद पथराव और मारपीट की गई। विडियो में आरोपी भाजपा नेता विश्वकर्मा के घर पर पथराव कर रहा है और घर की महिलाओं के चिल्लानें की आवाजें आ रही है। पुलिस ने भी विडियों को आधार बनाकर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

- Install Android App -

भाजपा नेता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया कि मेरे घर के सामने एक आफिस खोला गया हैं। जहां दिन भर तो कोई रहता नही रात होते ही यहां पर ये लोग इकठ्ठे हो जाते है, दारू पीने हो हल्ला करते है | आए दिन 20 – 25 गाड़ियां हमारे घर के आसपास खड़ी कर देेते है। आने जाने का रास्ता भी नही बचता पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इनमें से किसी मेरे घर के सामने वेगनार कार लगाई थी जिसे हटाने को कहा तो उसने मना कर दिया। यह कार हमारी नहीं है फिर बोला कि नहीं हटेगी कार फिर एक व्यक्ति ने आकर हटाई।

इस दौरान बड़े भाई आए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जैसे मैं कार से उतरा और मेरे साथ भी मारपीट आवाज सुनकर बच्चे आए तो उनके साथ भी मारपीट की मेरे छोटे बेटे, पत्नी और भाभी को चोट लगी | हम पूरे परिवार के करीब सात आठ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपियों के नाम बताते उन्होने कहा कि एक मनीष भाटी, सरदार पटेल, इकरार पटेल, सोन, बाबर और एक कोई सोनी है। इनके अलावा और भी लोग है। एडिशनल एसपी जयंत सिंह राठौड़ ने कहा घटना में गाड़ी पार्क करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें एक पक्ष घायल हुआ दिनेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर एक मामला दर्ज किया गया है | आरोपियों को खोजा जा रहा है।