jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग

लंदन। पीएम नरेंद्र मोदी अभी विदेश दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन हैं। अंग्रेजों की धरती पर पहुंचते ही मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी। पीएम मोदी रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए बुधवार को ब्रिटेन के लिए रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील यानी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को औपचारिक रूप दिया जाना है। केंद्रीय कैबिनेट से इस ट्रेड डील को मंजूरी मिल चुकी है। अब केवल ब्रिटेन में पीएम मोदी का साइन होना बाकी है। पीएम मोदी 23 से 24 जुलाई तक यूके यानी यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वह 25 से 26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, रक्षा, जलवायु, इनोवेशंस और शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे। इस दौरान ऐतिहासिक ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होगा। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार में हर साल 25.5 अरब पाउंड की वृद्धि होगी। इस समझौते से हजारों नौकरियां पैदा होंगी और दोनों अर्थव्यवस्थाओं में विकास को बढ़ावा मिलेगा। मतलब दोनों के लिए यह फायदे का सौदा होगा।

- Install Android App -

भारत-यूके ट्रेड डील के बाद क्या-क्या सस्ता होगा?
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते के बाद क्या सस्ता हो रहा है। इस समझौते से दोनों देशों के कई क्षेत्रों को लाभ होने की संभावना है, जिसकी यहां लिस्ट है।

-वस्त्र एवं परिधान
-रत्न, आभूषण एवं चमड़ा
-इंजीनियरिंग सामान एवं आॅटो कंपोनेंट
-आईटी एवं व्यावसायिक सेवाएं
-फार्मास्युटिकल्स एवं चिकित्सा उपकरण
-खाद्य प्रसंस्करण, चाय, मसाले एवं समुद्री उत्पाद
-रसायन एवं विशिष्ट सामग्री
-हरित ऊर्जा एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी
-मादक पेय पदार्थ (यूके को लाभ)