jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले छांगुर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसकी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। छांगुर की जिन प्रॉपर्टी को जब्त करने की तैयारी की जा रही है उनमे लोनावाला की प्रॉपर्टी भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि ईडी ने कुछ दिन पहले छांगुर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को कई दस्तावेज मिले थे। ईडी की तरफ से की गई इस छापेमारी के बाद जो सीजर मेमो तैयार किया गया है, उसमें बताया गया था कि छापेमारी के लिए टीम बलरामपुर के उतरौला में बाबा ताजुद्दीन बुटीक पर सुबह 5 बजे पहुंची। पूछताछ में पता चला कि इस तीन मंजिला दुकान को छांगुर और उसका बेटा महबूब चलाते हैं।

- Install Android App -

अधिकारियों ने आसपास के लोगों से दुकान में काम करने वालों के बारे में पूछताछ की थी तो पता चला कि यहां कोई कर्मचारी नहीं था। इसके बाद सर्च की मंजूरी के पेपर्स के आधार पर दुकान का ताला तोड़कर पड़ताल की गई। इस पड़ताल में दुकान कपड़े यहां वहां बिखरे पड़े मिले।

इस दौरान ईडी को कई अहम सबूत हाथ लगे थे। इस छापेमारी में छांगुर और नसीर वाडीलाल के बीच 2017 का एक एमओयू बरामद हुआ था। नीतू और नवीन के धर्मांतरण के दस्तावेज भी मिले थे। रिपब्लिक आफ पनामा में रजिस्टर्ड मेसर्स लोगोस मरीन नाम की कंपनी से नवीन रोहरा के बीच करार के दस्तावेज थे। भवन निर्माण के लिए नीतू और मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन के बीच करार के दस्तावेज भी मिले थे। मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन और नीतू के बीच विवाद से जुड़े कुछ कानूनी दस्तावेज भी थे। आश्वी बुटीक को छांगुर को सौंपने के लिए तैयार एनओसी, नसीर वाडीलाल का छांगुर को दिया पॉवर आॅफ अटॉर्नी,शफीउल्ला, प्रदीप और राजनारायण के बीच साल 2014 में बना एग्रीमेंट भी मिला था। इसके साथ कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।