jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक दिए इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि धनखड़ की तबीयत ठीक थी, फिर उन्होंने पद क्यों छोड़ा?
इसी के साथ खड़गे ने इस मामले को धनखड़ के सिर्फ स्वास्थ्य कारणों का मामला मानने से इनकार किया और कहा, कि हमें लगता है कि दाल में कुछ काला है। खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मोदी सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि धनखड़ जी ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा क्यों दिया?

धनखड़ बीजेपी-आरएसएस के प्रवक्ता जैसे थे
खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि जगदीप धनखड़ हमेशा भाजपा और आरएसएस के पक्ष में बोलते थे। उन्होंने कहा, वह कभी भी विपक्ष के सवालों का समर्थन नहीं करते थे। उनकी पूरी निष्ठा बीजेपी-आरएसएस के साथ थी। जब ऐसे व्यक्ति अचानक इस्तीफा देते हैं तो सवाल उठते ही हैं।

- Install Android App -

विपक्ष की आशंका: कहीं कोई दबाव तो नहीं?
कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का मानना है कि धनखड़ का इस्तीफा सिर्फ स्वास्थ्य कारणों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति या दबाव भी हो सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई विस्तृत सफाई नहीं आई है।

धनखड़ इस्तीफा घटनाक्रम
धनखड़ ने 22 जुलाई की रात उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। हालांकि, उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, और हाल तक वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय भी दिखे थे।