jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गुरुवार को आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आरेंज अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में 22 जून को मानसून की शुरूआत के बाद से, अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है।

- Install Android App -

बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ गई है। निम्न दबाव क्षेत्र के 25 जुलाई को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है, जो उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री हिस्से पर अधिक केंद्रित रहेगा। सिस्टम का मुख्य केंद्र अभी समुद्र पर रहेगा, लेकिन इससे काफी आगे अंदरूनी हिस्सों में मौसम गतिविधियां गुरुवार 24 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगी। 25 जुलाई को इनकी तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। 26 जुलाई से यह सिस्टम मानसून ट्रफ के संपर्क में आने लगेगा, जिससे इसके प्रभाव का दायरा और गंभीरता दोनों बढ़ेंगे।

अगले 24 घंटों का पूवार्नुमान
अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्से, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र व कच्छ, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार हैं।