jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

Harda News: राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को हेलीकाप्टर से हरदा जिले के बड़वानी आयेंगे, विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे

हरदा : मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे खण्डवा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः55 बजे रहटगांव पहुंचेंगे।

- Install Android App -

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2 बजे रहटगांव से कार द्वारा ग्राम बड़वानी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2ः15 बजे ग्राम बड़वानी पहुँचकर वहाँ विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3ः30 बजे ग्राम बड़वानी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3ः50 बजे रहटगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे |